ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / bihar / बिहार में मानसून के बगैर बरसने लगे हैं बादल, आज तीन जिलों में...

बिहार में मानसून के बगैर बरसने लगे हैं बादल, आज तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

19-Oct-2021 07:48 AM

PATNA : मानसून की विदाई होने के बावजूद बिहार में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल और उत्तरी उड़ीसा में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण में बिहार में बारिश हो रही है। बारिश का यह सिलसिला अगले दो-तीन दिनों के दौरान जारी रहेगा। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश हुई है और 20 अक्टूबर तक ज्यादातर जिलों में बारिश होती रहेगी। बीते कुछ दिनों में मौसम का मिजाज गर्व हुआ था ऐसे में राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में लोगों ने बारिश से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य बिहार के साथ-साथ उत्तर पश्चिम के जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 19 से 20 अक्टूबर के बीच सीतामढ़ी, पूर्णिया, मधुबनी, किशनगंज, दरभंगा और अररिया में एक दो जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है जबकि सुपौल जिले में एक दो जगहों पर अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं 20 से 21 अक्टूबर के बीच किशनगंज और अररिया में एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।


बीते 24 घंटे में प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। पटना में भी रुक-रुक बारिश होती रही। मंगलवार की सुबह भी पटना में बारिश का सिलसिला जारी है। बीच-बीच में हवा की तेज रफ्तार भी देखी गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश परसा और अमनौर में 32.2 मिमी, जंदाहा में 27.2, टिकारी में 26.4, चांदन में 22.8 मिमी, त्रिवेणी और वाल्मीकिनगर में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम में आये बदलाव से पिछले 24 घंटे में पटना का पारा चार डिग्री तक नीचे आया है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में सोमवार को लगभग तीन मिमी बारिश हुई जबकि अधितकम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।