सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार
14-Apr-2021 07:35 AM
PATNA : बिहार में शिक्षकों के लिए इन दिनों लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में काम करने वाले अतिथि शिक्षकों यानी गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले हफ्ते हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में गेस्ट फैकल्टी के साथ-साथ अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी और अब उन्हें हर लेक्चर के लिए डेढ़ हजार रुपए मिलेंगे। गेस्ट फैकल्टी को हर महीने अधिकतम 50 हजार मानदेय के तौर पर मिल पाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
पहले गेस्ट फैकल्टी को प्रति क्लास एक हजार रुपए की राशि मिलती थी। एक महीने में अधिकतम 25000 तक का मानदेय भुगतान किया जाता था लेकिन नई व्यवस्था में अब हर महीने मिलने वाले मानदेय की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। साथ ही साथ हर लेक्चर के लिए मानदेय 50 फ़ीसदी बढ़ाया गया है।
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बजट सत्र के दौरान ही इस बात के संकेत दिए थे कि सरकार गेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाने वाली है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में जो जानकारी दी थी उस पर महीने भर के अंदर ही सरकार ने पहल की और अब बिहार में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ चुका है।