Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
19-Feb-2021 08:00 AM
PATNA : बिहार में अब नंबर प्लेट घोटाला सामने आ रहा है. पटना डीटीओ ऑफिस ने जो कारनामा किया है वह बता रहा है कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर यहां बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. कोई भी गाड़ी चाहे वह टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर उसका नंबर यूनिक होता है, लेकिन पटना डीटीओ ऑफिस से जिन गाड़ियों को अलॉट किया गया है उनमें दो अलग-अलग गाड़ियों का नंबर एक है. बाइक का नंबर लग्जरी कार को दे दिया गया है. इस पूरे खेल में बड़े गड़बड़ झाले के संकेत मिल रहे हैं.
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कई अलग-अलग केस की स्टडी की गई. पटना डीटीओ ऑफिस का चक्कर लगाने वाले लोग खुद अपनी आप बीती सुना रहे हैं. नंबर प्लेट घोटाले की कहानी सुनाने वाले सूर्यनाथ ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 2017 में पैशन प्रो बाइक खरीदी. एजेंसी ने 24 नवंबर 2017 को रजिस्ट्रेशन करा कर दे दिया, एक दिन अचानक ऑनलाइन नंबर चेक किया तो वह नंबर नहीं दिखा फिर इसके बाद एजेंसी से लेकर डीटीओ ऑफिस तक का चक्कर लगाना शुरू किया जांच के क्रम में पता चला कि उनकी गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर किसी और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जुड़ा हुआ है.
सुखबीर सिंह ने अपाचे मोटरसाइकिल दो हजार अट्ठारह में खरीदी. एजेंसी ने 31 जनवरी 2018 को रजिस्ट्रेशन करा कर दे दिया. 1 साल बाद जब पॉलूशन और इंश्योरेंस के लिए गए तो पता चला उनकी बाइक का नंबर किसी क्रेटा कार के नंबर को शो कर रहा है. उसके बाद से लगातार एजेंसी और जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इसी तरह 2019 में टीवीएस जूपिटर स्कूटी खरीदने वाली भूमि कुमारी को उल्टा रजिस्ट्रेशन कार्ड मिला तो वह हैरान रह गई पिकअप वैन कार रजिस्ट्रेशन कार्ड उन्हें परिवहन कार्यालय ने भेज दिया. सोनी कुमारी की पैशन प्रो बाइक का नंबर स्पोर्ट्स कार इको स्पोर्ट्स का नंबर बता रहा है
इस बड़ी गड़बड़ी के पीछे कोई बड़ा खेल है, इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. परिवन विभाग की ऑफिस में यह कारनामा नया नहीं है. लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल उन लोगों के सामने है जो बाइक खरीद कर कार के मालिक बन बैठे हैं और यह सब कुछ डीटीओ कार्यालय ने कर दिखाया है.