ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / बिहार : मकर संक्रांति पर रहेगी खास सख्ती, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख...

बिहार : मकर संक्रांति पर रहेगी खास सख्ती, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख दिए गए ये आदेश

13-Jan-2022 10:50 AM

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है. जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं. बिहार में बीते 24 घंटे में कुल 6413 कोरोना के नए मामले मिले. इनमें से कोरोना के सबसे ज्यादा केसेज पटना में हैं. पटना 2014 नए मामले सामने आए हैं. वही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 28,659 पहुंच गई है. 


बता दे बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की तुलना में बुधवार को मिले मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. जहां मंगलवार को राज्य में 5908 लोगों के कोरोना संक्रमित मिले थे. जबकि बुधवार को 6419 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. दूसरे नंबर पर समस्तीपुर जिला है जहां 506 केसेज मिले है. जहां पटना के बाद सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं. 


वाही कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पाबंदियों में कोई छूट नहीं देने का फैसला लिया गया है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की हुई समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों को संक्रमण की दर पर नजर रखने को कहा गया है.


बैठक में सभी जिलाधिकारियों को मकर संक्रांति के मौके पर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर भीड़ नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक में मकर संक्रांति को देखते हुए जिलों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया.