सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
11-Jun-2022 01:50 PM
PATNA: बिहार में मंकी पॉक्स और नोरा वायरस के खतरे के बीच अब राजधानी में कोरोना विस्फोट हो गया है। पटना में एक साथ 30 नए केस पाए गए हैं। इतने नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर अचानक से इतने मरीज कहां से आए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित होने वाले किस इलाकों के हैं। विभाग के अफसर अब मामलों की पड़ताल में जुट गए हैं।
बताया जाता है कि बिहार में अब तक एक साथ 30 मामला 2022 में नहीं आया था। संक्रमण को लेकर बताया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था और कोई मामला भी नहीं बढ़ रहा था। 24 घंटे के अंदर पटना में 30 नए संक्रमितों पाए जाने के बाद बड़ा अब स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल उठाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगो को एहतियत बरतना होगा नहीं तो मामले में बढ़ोतरी हो सकती है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो शनिवार को पोर्टल पर 30 नए मामले दर्ज किये गए हैं। अब इसका पता लगाया जा रहा है कि मामले कहां से आए हैं और यह कौन लोग हैं जो कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बिहार में कोरोना नियंत्रण में था। हर दिन 10 या उससे कम मामले पूरे राज्य में आ रहे थे। 24 घंटे में राज्य में कुल 10 मामले आए थे। इसमें गोपालगंज में एक, जमुई में एक, कैमूर में एक, नालंदा में एक, पटना में 4 और सुपौल के साथ सीतामढ़ी में एक-एक नए मामले आए। शुक्रवार को 24 घंटे में 72607 सैंपल की जांच हुई थी।
अब तक बिहार में कुल 830890 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 818556 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 12256 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन यानि शुक्रवार तक राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 77 दर्ज की गई थी। पटना में 51 एक्टिव मामले हैं। अब नए 30 मामले इसमें दर्ज किए जाएंगे। पटना में अब तक 180761 लोग कुल संक्रमित हुए जिसमें 177869 लोग कोरोना को मात दिए जबकि 2841 कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अब नए मामलों को लेकर लोगों को संभल कर रहना होगा।
इस दिन में इतने केस मिले है