बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
05-Oct-2025 07:24 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस, सब्जी, फल में शराब छिपाकर लाया जाता है। ट्रक में तहखाना बनाकर उसमें शराब रखकर तस्करी करते पहले भी पकड़े गये हैं। इस बार आलू के बोरों के बीच पिकअप में छिपाकर शराब ले जाया जा रहा था जिसे पुलिस ने दबोचा है
बलिया बेलौन थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को एक तस्कर को 664.45 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 05 अक्टूबर 2025 को थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मिनापुर फुटानी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में पुलिस को पिकअप से 664.45 लीटर विदेशी शराब और बड़ी मात्रा में आलू बरामद हुए। मौके से वाहन चालक मंटू मंडल, पिता स्व. सुरेश मंडल, साकिन कुर्सेला बस्ती, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन और बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने विदेशी शराब: 664.45 लीटर, वाहन: एक पिकअप और आलू का बोरा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।