वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
23-Dec-2025 05:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Land Bank: बिहार सरकार राज्य में उद्योग स्थापना और विकास कार्यों को तेज करने के उद्देश्य से लैंड बैंक तैयार कर रही है। इसके तहत सरकार के पास मौजूद खाली और बेकार पड़ी जमीनों को एकीकृत रूप से दर्ज किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर निवेशकों और विकास परियोजनाओं को आसानी से भूमि उपलब्ध कराई जा सके। यह पहल सात निश्चय–3 योजना के अंतर्गत की जा रही है।
राज्य के प्रत्येक जिले में अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी जमीनों की पहचान कर रहे हैं। ऐसी जमीनें जो लंबे समय से खाली पड़ी हैं, उपयोग में नहीं हैं या जिन पर अवैध कब्जा है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जिन भूखंडों पर गलत तरीके से कब्जा या अवैध जमाबंदी पाई जाएगी, वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। खाली कराई गई सरकारी जमीनों को लैंड बैंक में शामिल किया जाएगा।
सरकार की योजना के अनुसार, इन जमीनों का उपयोग आगे चलकर उद्योग, फैक्ट्री, सड़क, स्कूल और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। इस पहल से बाहर से आने वाले निवेशकों को जमीन खोजने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इससे राज्य में नए उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
लैंड बैंक की यह प्रक्रिया पूरे बिहार में चल रही है। भोजपुर और किशनगंज जैसे कई जिलों में इस दिशा में काम शुरू भी हो चुका है। सरकार का उद्देश्य है कि खाली पड़ी सरकारी जमीनें बेकार न रहें, बल्कि उनका उपयोग राज्य के समग्र विकास और रोजगार सृजन के लिए किया जाए।