बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
05-Nov-2020 05:08 PM
PATNA : बिहार में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम पत्र लिखा है. एक खुले पत्र के जरिए प्रधानमंत्री ने बिहार वासियों से बड़ी अपील की है. प्रधानमंत्री ने 4 पन्नों के अपने पत्र में बिहार को लेकर एनडीए के संकल्प के बारे में जानकारी दी है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में लिखा है कि आज इस पत्र के माध्यम से आप से बिहार के विकास के लिए एनडीए पर विश्वास बनाए रखने के लिए एनडीए के संकल्प के बारे में बात करना चाहता हूं.
बिहार के भाइयों और बहनों के नाम मेरा पत्र... pic.twitter.com/QZ2qOlF8XD
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ गरीबों, किसानों और हर वर्ग के लोगों के साथ कनेक्ट करते हुए कहा है कि आज एनडीए के समर्थन में जिस तरह सभी वर्ग के लोग आ रहे हैं, वह बताता है कि बिहार एक आधुनिक दिशा में आगे बढ़ रहा है. बिहार में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान मतदाताओं ने हम सब को अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि बिहार चुनाव का पूरा फोकस विकास पर केंद्रित एनडीए सरकार ने पिछले वर्षों में जो काम किए हैं. उसका हमने न केवल रिपोर्ट कार्ड पेश किया बल्कि जनता जनार्दन के सामने विजन भी रखा है और बिहार का विकास केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है.
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2005 से 2020 के बीच बिहार में हुए बदलाव की चर्चा की है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि बिहार में वोट पड़ रहा है. जात पात पर नहीं विकास पर, झूठे वादों पर नहीं पक्के इरादों पर, कुशासन पर नहीं सुशासन पर, भ्रष्टाचार पर नहीं इमानदारी पर, अवसरवादिता पर नहीं आत्मनिर्भरता पर. प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया है कि डबल इंजन की ताकत इस दशक में बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच आएगी