ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल

Home / bihar / बिहार की 20 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचा गैस सिलेंडर का पैसा,...

बिहार की 20 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचा गैस सिलेंडर का पैसा, डिलेवरी के पहले निकाल ले बैंक से

09-Apr-2020 06:34 PM

PATNA :उज्जवला योजना के तहत बिहार की बीस लाख महिलाओं के खाते में गैस सिलेंडर का पैसा पहुंच गया है वे अब आसानी से सिलेंडर बुक करवा सकती हैं। हालांकि अभी तक इनमें से केवल तीन लाख उपभोक्ताओं ने ही सिलेंडर की बुकिंग की है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपील की है कि महिलाएं बैंक से पैसा निकालकर अपने पास रख लें ताकि गैस डिलेवरी के वक्त वे भुगतान कर सकें।


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के स्टेट कॉर्डिनेटर ने जानकारी दी कि बिहार में उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन प्राप्त 35.64 लाख महिला उपभोक्ताओं में से 20.17 लाख के बैंक खातों में मुफ्त गैस सिलेडर के लिए राशि भेज दी गयी है। 14.2 किग्रा. के सिलेंडर के लिए 830 रु. और 5 किग्रा. के लिए 305 रु. खाते में भेजे जा रहे हैं। शेष 15.47 लाख के खाते में भी एक-दो दिन के अंदर राशि चली जायेगी। इनमें से अभी तक केवल 3.18 लाख उपभोक्ताओं ने ही गैस डीलर के यहां गैस सिलेंडर बुक कराया है।


सुशील कुमार मोदी ने उज्ज्वला योजना के गरीब उपभोक्ताओं से राशि प्राप्ति की सूचना के साथ ही गैस सिलेंडर बुक कराने व बैंक से राशि निकाल कर अपने पास रखने की अपील की है ताकि डिलेवरी के समय वे भुगतान कर सके। ऑयल कम्पनियों से भी कहा है कि गरीबों के घर तक शीघ्र गैस सिलेंडर पहुंचाया जाए ताकि इस आपदा काल में केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही मदद से गरीब लाभान्वित हो सकें।


डिप्टी सीएम ने कहा कि तीन महीने तक प्रति महीने 14.2 किग्रा. के एक सिलेंडर के लिए 830 रुपये व 5 किग्रा. के 3 सिलेंडर के लिए प्रति महीने  305-305 रुपये बैंक खाते में भेजे जायेंगे। जिन उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर या बैंक खातों में किसी प्रकार का बदलाव कराना है वे अपने गैस डीलर को आवेदन देकर अपेक्षित सुधार करवा सकते हैं। जिनके पास मोबाइल फोन कार्यरत नहीं है या जिनके नम्बर बदल गए हैं, वे सीधे गैस डीलर की एजेंसी में भी जाकर अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं।