सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
30-Nov-2022 07:09 AM
PATNA : बिहार में बेरोकटोक ठगी कर रहे फ्रॉड बिल्डरों पर गाज गिरने वाली है. पूरे राज्य के ऐसे तमाम बिल्डरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कानूनी कार्रवाई करने का फरमान जारी कर दिया गया है. कई बिल्डरों की ठगी पर हाईकोर्ट के सख्त रूख के बाद बिहार पुलिस हरकत में आयी है. डीजीपी एस.के. सिंघल ने ग्राहकों से पैसे लेकर फ्लैट नहीं देने वाले बिल्डरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है.
मंगलवार को बिहार के डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी के साथ साथ दूसरे आलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी. उसी दौरान डीजीपी ने धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. डीजीपी ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति बिल्डर के खिलाफ ठगी का आरोप लगाता है तो पुलिस तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई करे. डीजीपी ने बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजने को कहा है.
दरअसल पटना हाईकोर्ट ने बिहार में बिल्डरों की मनमानी पर गहरी नाराजगी जतायी है. हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि फ्रॉड करने वाले बिल्डरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है. कोर्ट ने डीजीपी को शपथ पत्र दायर कर सारी जानकारी देने को कहा है. इसके बाद डीजीपी एक्शन में आये हैं. उन्होंने पुलिस मुख्यालय को ये मॉनिटरिंग करने को भी कहा है कि फर्जी बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है या नहीं.
अपने वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीजीपी एस के सिंघल ने सभी जिलों में एससी-एसटी एक्ट, पॉस्को एक्ट और रेप की घटनाओं की जांच के लिए खास सेल बनाने को कहा है. इस सेल में एक पुलिस अधिकारी और दो सिपाही रहेंगे. सभी एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे एससी-एसटी और पॉस्को एक्ट में दर्ज केस में 60 दिनों के अंदर चार्जशीट दायर करें. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रिश्वत लेते पकड़े जाने वाले ट्रैप केसों के जल्द निपटारे का भी निर्देश दिया गया.