ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / bihar / सीएम नीतीश ने कहा.. बिहार में अभी और बढ़ेगा कोरोना, अधिकारियों को हर...

सीएम नीतीश ने कहा.. बिहार में अभी और बढ़ेगा कोरोना, अधिकारियों को हर जरुरी कदम उठाने का निर्देश

26-Apr-2021 06:12 PM

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आलाधिकारियों के सह बैठक कर हालात का जायजा लिया. सीएम ने इस बैठक में अफसरों से कहा कि राज्य में कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है. ऐसे में उन्होंने कहा कि अधिकारी परिस्थिति के अनुसार हर जरुरी कदम उठायें. 


सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति  करनी है, दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रखें ताकि कोरोना मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो. सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की जो जरुरत है उसको पूरा करने के लिए हर जरूरी कदम को उठाया जाये. 


मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर पहलु पर गंभीरता से विचार करें और परिस्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठायें. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाये. जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाये. इसका ख्याल रखा जाये कि कोई भी बेवजह अपने घर से बाहर न निकले. 


सीएम मीटिंग में कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं. स्पेशलिस्ट के अनुसार कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है. सीएम ने कहा कि कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाये. अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो पुलिसवाले गए हैं, उनके वापस लौटने पर हर किसी की कोरोना टेस्ट कराई जाये. मुख्यमंत्री इस महामारी से लड़ने के लिए आयुष और यूनानी डॉक्टरों, रिटायर्ड डॉक्टरों का भी सहयोग लें. मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाये और साथ ही टीकाकरण में भी तेजी लाएं. 


news image


सीएम ने अधिकारियों को कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर की बर्बादी और  बेवजह भंडारण न हो, इसका ध्यान रखें.  दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त रखें. ताकि किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं हो. इस बैठक में नीतीश कुमार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान प्रत्यय अमृत ने राज्य में कोरोना के वर्तमान हालात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट, एक्टिव केस, कोरोना टेस्ट का अपडेट सीएम को दिया.