Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
25-May-2021 06:22 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : लॉकडाउन में अफसरों की तानाशाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के बेगूसराय का है, जहां एक अंचलाधिकारी ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दी. दरअसल वैक्सीन लेने जा रहे एक युवक को सीओ ने इतना मारा की उसके शरीर से चमड़े अलग हो गए. पूरे शरीर पर उसका दाग हो गया है. बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार से इस घटना की शिकायत भी की गई है.
घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां तेघड़ा के अंचलाधिकारी ने कोरोना की वैक्सीन लेने जा रहे युवक को बुरी तरह पीटा. अधिकारी ने न सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उल्टे उसके ऊपर केस भी कर दिया. फिलहाल इस मामले में पीड़ित परिवार ने बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है.
बताते चलें कि बीते 12 मई को कोरोना का वैक्सीन लेने जा रहे दो लड़कों को तेघड़ा के सीओ और उनके साथ मौजूद अन्य दूसरे लोगो ने जम कर पिटाई की. जबकि लड़का चीख-चीखकर बार-बार वैक्सीन लेने की बात कहता रहा. लेकिन अंचलाधिकारी ने बच्चों को नहीं बख्शा. स्थानीय संगठनों ने इस घटना का विरोध किया है.
फिलहाल जख्मी युवक का इलाज कराया जा रहा है. घायल युवक के शरीर पर डंडे के काफी गहरे निशान है. आपको बताते चलें कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद तेघड़ा अंतर्गत वार्ड संख्या 21 नौखुटि मधुरापुर निवासी शंभु प्रसाद सिंह का पुत्र शिवेंदु कुमार और रिश्तेदार भाई रितिक कुमार के साथ कोरोना वैक्सीन के लिए निबंधन कराया था और मोबाइल फोन पर आए मैसेज के अनुसार दोनों वैक्सीन लेने अतिरिक्त वैक्सीन केंद्र शोकहारा जा रहे थे.
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिरचैया चौक के निकट लॉकडाउन के मद्देनजर जांच अधिकारी द्वारा उसकी पिटाई की गई. उसने आरोप लगाया है कि बार-बार वैक्सीन लेने की बात बताए जाने के बाद भी उसके साथ अधिकारियों द्वारा मार पीट की गई. पीड़ित ने बताया कि एक तो जबरन पिटाई की गई और ऊपर से दो दो मामले दर्ज कर दिया है. पीड़ित परिजनों ने सत्यता की जांच करते हुए जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.