GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
31-Aug-2021 07:10 AM
PATNA : बिहार में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है। मानसून भले ही अब अपने अंतिम दौर में हो लेकिन राज्य की ज्यादातर नदियां अभी भी उफान पर हैं। उत्तर बिहार के साथ कोसी क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गहराता जा रहा है। नेपाल से निकलने वाली ज्यादातर नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक का डिस्चार्ज भी काफी बढ़ गया है। नेपाल से बिहार में इस नदी के जरिये सोमवार को वाल्मीकिनगर बराज पर तीन लाख 53 हजार क्यूसेक पानी आया।
बिहार में इस वक़्त कुल 10 बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कोसी नदी से भी बड़ा क्षेत्र में लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में भी बक्सर से भागलपुर तक एक बार से उफान आने लगा है। हालांकि हाथीदह और कहलगांव को छोड़कर सभी जगहों पर लाल निशान से नीचे है।
कोसी नदी खगड़िया में लाल निशान से पौने दो मीटर ऊपर बह रही है। कटिहार में यह नदी लाल निशान से 70 सेमी ऊपर है। गंडक भी गोपालगंज में 142 और मुजफ्फरपुर में 54 सेमी ऊपर है। इन जिलों में इसका बढ़ना अभी जारी है। नदियों में जारी उफान को लेकर जल संसाधन विभाग लगातार अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन विभाग को भी राज्य सरकार ने हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है।