ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar Ips Officer: बिहार के वरिष्ठ IPS अधिकारी ने क्यों ली स्वैच्छिक सेवानिवृति...

Bihar Ips Officer: बिहार के वरिष्ठ IPS अधिकारी ने क्यों ली स्वैच्छिक सेवानिवृति ? किस पद पर नियुक्ति की वजह से पहले ही ले लिया रिटायरमेंट, जानें....

Bihar News: बिहार कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में विशेष सचिव रहे प्रवीण वशिष्ठ को राज्य सरकार ने नियमों में छूट देते हुए VRS की मंजूरी दी है।

16-Jan-2026 03:12 PM

By Viveka Nand

Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। बिहार कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे, उनके स्वैच्छिक सेवानिवृति के आवेदन को स्वीकार कर लिया. राज्य सरकार ने नियमों में छूट देते हुए उन्हें सेवानिवृत कर दिया है. 

सतर्कता आयुक्त बनाए गए हैं प्रवीण वशिष्ठ

गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. ये गृह मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित थे. इनकी नियुक्ति केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के पद पर हुई थी. इसके बाद इन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति को लेकर अनुरोध किया था. साथ ही गृह मंत्रालय ने 16 दिसंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर पत्र भेजा था.

31 मई 2026 को होने वाले थे सेवानिवृत

इसके बाद गृह विभाग ने 3 माह पूर्व नोटिस देने की अवधि की शर्त में ढील देते हुए उन्हें भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति प्रदान की है. बता दें, डीजी रैंक के अफसर प्रवीण वशिष्ठ 31 मई 2026 को रिटायर होने वाले थे. इसके पहले ही इन्हें सतर्कता आयुक्त बना दिया गया. लिहाजा इन्होंने स्वैच्छित सेवानिवृति ले ली.