ब्रेकिंग न्यूज़

चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण

Home / bihar / Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी प्लस-2 विद्यालयों में नए बहाल 5728 प्रधानाध्यापकों...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी प्लस-2 विद्यालयों में नए बहाल 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, लिस्ट.....

शिक्षा विभाग ने 5728 सफल प्रधानाध्यापक अभ्यर्थियों को जिला, प्रखंड और विद्यालय आवंटित कर दिया है। निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जानें पूरी प्रक्रिया

11-Jul-2025 05:01 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News:  शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को प्रखंड और विद्यालय अलॉट कर दिया है. इस संबंध में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने आदेश जारी कर दिया है.  

बिहार के उत्क्रमित/ नव पदस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को 6061 रिक्त पदों पर बहाली की सिफारिश की थी. इस आलोक में बीपीएससी ने कुल 5971 सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा उपलब्ध कराई . इस आलोक में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई. जिसमें से 5731 अभ्यर्थियों के कागजात सही पाए गए. 30 जून 2025 को ही सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रमंडल एवं जिला आवंटित किया गया था. साथ ही आवंटित जिला में पदस्थापन के लिए पांच-पांच प्रखंड के विकल्प की मांग की गई थी. 

विद्यालयों में किया गया पदस्थापित

शिक्षा विभाग के निदेशक, प्राथमिक शिक्षा साहिला ने अपने आदेश में कहा है कि प्रधानाध्यापक के पद पर कुल 5728 सफल अभ्यर्थियों को जिला, प्रखंड और विद्यालय आवंटन पर विचार किया गया .11 जुलाई को  समिति की बैठक हुई, समिति की अनुशंसा के आलोक में संबंधित अभ्यर्थियों को प्रखंड, विद्यालय में पदस्थापित किया गया है.