चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
14-Feb-2025 09:13 AM
By First Bihar
बिहार सरकार बरैला झील सलीम अली पक्षी अभ्यारण्य को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 जनवरी को वैशाली दौरे के दौरान इसके विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद 4 फरवरी को कैबिनेट ने 53.40 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत झील का संरक्षण, जल प्रवाह में सुधार, इको टूरिज्म और पक्षियों के लिए कृत्रिम आवास का निर्माण किया जाएगा।
परियोजना के तहत झील के जल प्रवाह में सुधार के लिए इनलेट और आउटलेट का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक सौंदर्यीकरण के लिए फूल और फलों के पौधे लगाना, बच्चों के खेलने का बगीचा, बोटिंग की सुविधा, साइनेज और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। यहां आने वाले पक्षियों के लिए बांस, लकड़ी और अन्य इको फ्रेंडली सामग्रियों से कृत्रिम आवास बनाए जाएंगे।
बरैला झील वैशाली जिले के जंदाहा और पातेपुर प्रखंडों में फैली हुई है। यह झील 1625.34 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें से 197.91 हेक्टेयर को 1997 में पक्षी अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था। यह झील प्रवासी पक्षियों और स्थानीय वनस्पतियों की समृद्ध जैव विविधता का घर है। यहां प्रवासी पक्षियों की 59 प्रजातियां, स्थानीय पक्षियों की 106 प्रजातियां, 16 वृक्ष प्रजातियां और 11 झाड़ी प्रजातियां पाई जाती हैं। यह झील न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।
बरैला झील में एक केंद्रीकृत व्याख्या केंद्र सह वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा। यह टावर 60-70 फीट ऊंचा होगा और इसमें पक्षी व्याख्या केंद्र, नियंत्रण कक्ष, हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र, कैफेटेरिया और सौर ऊर्जा ग्रिड की सुविधा होगी। पर्यटकों के लिए लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आसानी से झील और पक्षियों का अवलोकन कर सकें।
वैशाली जिला बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट और इस्लामिक सर्किट का हिस्सा है। यहां अशोक स्तंभ, राजा विशाल का किला, विश्व शांति स्तूप, जैन मंदिर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय जैसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं। 2024 में 4.37 लाख भारतीय और 59,219 विदेशी पर्यटक वैशाली आए। बरैला झील के सौंदर्यीकरण से यह क्षेत्र बिहार के प्रमुख प्राकृतिक और वन्य जीव पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।