ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / bihar / बिहार में एक और फोरलेन सड़क और पुल निर्माण की मंजूरी, सड़क परिवहन...

बिहार में एक और फोरलेन सड़क और पुल निर्माण की मंजूरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दी हरी झंडी

समस्तीपुर में NH-322 पर मथुरापुर से मुक्तापुर तक फोरलेन सड़क और बूढ़ी गंडक नदी पर नया पुल बनेगा। केंद्र सरकार ने 58.60 करोड़ की मंजूरी दी है। परियोजना 24 माह में पूरी होगी और समस्तीपुर-दरभंगा यातायात को देगा बड़ा फायदा।

04-Jun-2025 06:46 PM

By Viveka Nand

Expressway In Bihar: समस्तीपुर जिले में यातायात के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 पर मथुरापुर से मुक्तापुर आरओबी तक कुल 2.056 किमी लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील करने तथा बूढ़ी गंडक नदी पर 200 मीटर लंबे नए एचएलआरसीसी पुल के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा 58.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

24 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना में एनएच-322 के चेनज 67.471 किमी से 69.256 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूत करने के साथ-साथ पुराने क्षतिग्रस्त स्क्रू पाइल पुल के स्थान पर नया एचएलआरसीसी ब्रिज (8x24.00 मीटर) का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस सड़क परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद इसकी निविदा भी जारी कर दी गई है। इस सड़क के निर्माण का कार्यारंभ शुरू होने की तिथि से अगले 24 माह में इसका निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। समस्तीपुर शहर के मध्य से गुजरने वाले एनएच-322 की यह परियोजना न केवल समस्तीपुर और दरभंगा के बीच परिवहन को सुगम बनाएगी, बल्कि यह समस्तीपुर के शहरी यातायात को भी बड़ी राहत देगी।