ब्रेकिंग न्यूज़

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Home / bihar / बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नवीन जीते, औपचारिक ऐलान बाकी

बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नवीन जीते, औपचारिक ऐलान बाकी

बिहार चुनाव 2025 की मतगणना में एनडीए 196 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। केसरिया से जेडीयू की शालिनी मिश्रा और बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नवीन विजयी हुए। नितिन नवीन ने आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता को बड़ी बढ़त से पीछे छोड़ा।

14-Nov-2025 02:05 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। इसके रूझान की बात करें तो एनडीए को 196 से ज्यादा सीटें मिलती दिख आ रही है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। केसरिया से जेडीयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा चुनाव जीत गयी हैं। वहीं बांकीपुर से बीजेपी विधायक नितिन नवीन भी चुनाव जीत गये हैं। हालांकि औपचारिक ऐलान बाकी है। नितिन को 65266 वोट मिले है। वो आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता से 37 हजार 67 वोट से आगे चल रहे हैं। 


वही जनसुराज की वंदना को सिर्फ 5 हजार 521 वोट मिले हैं। एनडीए की इस जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ बीजेपी की महिला कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंची और जमकर ठुमके लगाकर एनडीए की इस अपार जीत पर जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया।