ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट

Home / bihar / Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन, इस दिन से शुरू होगा हथियारों का वेरिफिकेशन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. जिला प्रशासन की तरफ से लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन कराने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है.

15-May-2025 07:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनावी तैयारियों के तहत जिले में सभी अनुज्ञप्तिप्राप्त शस्त्रों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। 


दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। यह सत्यापन कार्य 16 मई से 29 मई 2025 तक किया जाएगा। सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच संबंधित थाने पर उपस्थित होकर अपने आग्नेयास्त्रों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करा लें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आयुध अधिनियम, 1959 और आयुध नियम, 2016 के तहत अनुज्ञप्ति निलंबित या रद्द किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।


थानावार सत्यापन कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

16 एवं 17 मई: सदर-फुलवारीशरीफ, जानीपुर, बेउर, परसा बाजार, पिपलावां, गांधी मैदान, पीरबहोर, कदमकुआं, सचिवालय, गर्दनीबाग, हवाइअड्डा, शास्त्रीनगर, श्रीकृष्णापुरी, कोतवाली, बुद्धा कॉलोनी, राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, कंकड़बाग, पत्रकारनगर, जक्कनपुर, रामकृष्णानगर, गोपालपुर, गौरीचक।

19 एवं 20 मई: पटना सिटी-आलमगंज, सुल्तानगंज, अगमकुआं, मेहंदीगंज, खाजेकला, बाइपास, चौक, मालसलामी, दीदारगंज, नदी थाना, फतुहा, दनियावां, खुसरूपुर, शाहजहांपुर, बहादुरपुर।

21 एवं 22 मई: दानापुर, रूपसपुर, खगौल, शाहपुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर, अकिलपुर।

23 एवं 24 मई: पालीगंज, बिक्रम, दुल्हिनबाजार, रानीतालाब, सिगोड़ी, खिड़ीमोड़।

26 एवं 27 मई: मसौढ़ी, भगवानगंज, धनरुआ, पिपरा, पुनपुन, कादिरगंज।

28 एवं 29 मई: बाढ़, सालिमपुर, बेलछी, भदौर, अथमलगोला, मरांची, सकसोहरा, हाथीदह, पंडारक, घोसवरी, पंचमहला, सम्यागढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, एनटीपीसी बाढ़।


विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC - First Level Checking) भी फुलवारीशरीफ स्थित वेयरहाउस में जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह स्वयं नियमित रूप से इस प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों के संचालन के निर्देश दिए।