चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण
07-Nov-2025 03:54 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से एक सप्ताह पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके से एक कुख्यात माओवादी निशांत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने की।
गिरफ्तार निशांत सोरेन को चिहरा थाना क्षेत्र के राजाडूमर से किया गया। इस अभियान में सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीम भी शामिल थी। पूछताछ के दौरान निशांत सोरेन ने संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किया, जिससे पुलिस को आगामी चुनाव में इलाके में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले एक दशक से फरार चल रहे निशांत सोरेन अपने घर राजाडूमर आए हुए हैं। इसके बाद चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में विशेष टीम ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया।
निशांत सोरेन लंबे समय से जमुई, लखीसराय, बांका, मुंगेर, नवादा और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। वह माओवादी गतिविधियों में संलिप्त रहा और कई घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था। उस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से पुलिस लंबे समय से उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निशांत सोरेन की गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और इलाके में चुनावी सुरक्षा के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी विस्तृत पूछताछ कर रही है और उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।