अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा
14-Nov-2025 02:39 PM
By First Bihar
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत होती दिख रही है। गया टाउन से चुनाव मैदान में उतरे बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार चुनाव जीत गए हैं। गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार मतों से जीत हासिल की है। प्रेम कुमार की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाने में लगे हैं। प्रेम कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गयाजी जिले के गया टाउन सीट से डॉ. प्रेम कुमार 9वीं बार विधायक बनकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ को प्रेम कुमार ने भारी मतों से हरा दिया है। 2020 में भी उन्होंने कुल मतदान के 49.73% वोटों के साथ जीत हासिल की थी, उस वक्त भी कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ को 66932 वोटों से हराया था।
प्रेम कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से 9वीं बार चुनाव जीते गये हैं। 1999 में मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। अक्टूबर 2015 में विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में प्रेम कुमार नेता विपक्ष रहे। बीजेपी का ईबीसी चेहरा बने प्रेम कुमार 1990 में पहली बार बिहार विधान सभा पहुंचे थे। तब से वो लगातार जीतते आ रहे हैं, प्रेम कुमार कभी नहीं हारे। प्रेम कुमार नीतीश सरकार में कृषि एवं पशुपालन मंत्री हैं।