‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र
11-Nov-2025 09:31 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। सामने आए एक्जिट पोल को देख बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष गदगद हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा नेतृत्व और एनडीए कार्यकर्ताओ का आभार जताया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति अटूट विश्वास दिखाय है।
बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सशक्त नेतृत्व चाहती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर अपने अटूट लोकतांत्रिक विश्वास का परिचय दिया। दुसरे और अंतिम चरण में हुई रिकॉर्ड तोड़ मतदान ने साबित कर दिया कि बिहार की जनता “विकास”, “स्थिरता” और “सशक्त नेतृत्व” के साथ है।
उन्होंने कहा कि इस लोकतांत्रिक उत्सव को सफल बनाने में दिन-रात जुटे भाजपा एवं एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद जिन्होंने संगठन की भावना और सेवा के संकल्प के साथ जन-जन तक हमारे संदेश को पहुँचाया।
डाॅ जायसवाल ने कहा कि सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों को भी हार्दिक आभार। जन-जन का यह अपार समर्थन एक समृद्ध, सशक्त और विकसित बिहार की दिशा में बढ़ाया गया निर्णायक कदम है।