नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
27-May-2025 05:52 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों की पढ़ाई से अधिक रिश्वत कमाने के लिए मिहनत कर रहे. आज विशेष निगरानी इकाई ने एक रिश्वतखोर सरकारी सेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जहानाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहायक को पचास हजार रू रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.
विशेष निगरानी इकाई ने मंगलवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक, जिला शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद, लक्ष्मण यादव को अपनी गिरफ्त में लिया है. सहायक, जिला शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव शिक्षा विभाग के कर्मचारी कौशल किशोर से ₹50000 की रिश्वत मांग रहे थे. परिवादी कौशल किशोर ने विशेष निगरानी इकाई में यह शिकायत दर्ज कराई थी.
विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि आरोपी ने रिश्वत की राशि वेतन जीपीएफ और पेंशन स्वीकृत करने के लिए ले रहा था. विशेष निगरानी इकाई ने जाल बिछाकर घूसखोर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया.