ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी

Home / bihar / Bihar Teachers News: टीचर हो जाएं सावधान! समय से पहले घर जाने शिक्षकों...

Bihar Teachers News: टीचर हो जाएं सावधान! समय से पहले घर जाने शिक्षकों पर हो रहा एक्शन, नए ACS के आते ही शुरू हुई कार्रवाई

Bihar Teachers News: बिहार के वैशाली जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर कई स्कूलों की लापरवाही पकड़ी। निरीक्षण के दौरान छात्र गैरहाजिर पाए गए और शिक्षक पढ़ाई में रुचि नहीं दिखा रहे थे।

03-Sep-2025 02:07 PM

By First Bihar

Bihar Teachers News: बिहार में शिक्षा विभाग पिछले कुछ दिनों से काफी एक्शन में नजर आ रहा है। ऐसे में अब विभाग के अंदर अब बड़े अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में नए अपर मुख्य सचिव की तैनाती की गई है। इसके बाद अब इस विभाग के अधिकारियों का एक्शन पहले से अधिक तेज हो गया है। अब पदाधिकारी खुद निरीक्षण करने जा रहे हैं और गलतियां मिलने पर तुरंत एक्शन भी ले रहे हैं। इस बात का एक उदाहरण अब हाजीपुर जिले में देखने को मिला है। तो आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है ?


वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने चेहराकलां प्रखंड के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जिस दौरान पाया गया की दो स्कूलों में दोपहर 3 बजे के बाद एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। निरीक्षण में यह भी देखा गया कि स्कूलों में कई शिक्षक न तो पढ़ाई से जुड़ी जरूरी चीजों में रुचि ले रहे है और न ही पाठ्य सामग्री तैयार कर रहे है। इसी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 57 शिक्षकों के 7 दिन का वेतन और 9 शिक्षकों के 3 दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।


बता दें कि यह मामला सोमवार को दोपहर 3:15 बजे की है। सेहान के उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीईओ ने बीएन निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक इस विद्यालय में 26 शिक्षक तैनात हैं और 1819 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन सिर्फ 14 छात्र ही स्कूल में मौजूद थे। जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल में अक्सर 3 बजे ही छुट्टी कर दी जाती है, जो नियमों के खिलाफ है। 


स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल के सारी रिकॉर्ड को देखने की मांग की, जिसमें 20 शिक्षकों ने अपनी पढ़ाई से जुड़ी टिप्पणी तैयार नहीं की थी। यहां के प्रभारी को सिलेबस (पाठ्यक्रम) की भी जानकारी नहीं थी और क्लर्क केवल अपनी हाजिरी लगाकर गायब हो गए थे। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीईओ ने 20 शिक्षकों का 7 दिन और 6 शिक्षकों का 3 दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।