ब्रेकिंग न्यूज़

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की दूसरी झलक इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

Home / bihar / इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की...

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस 2026 के मौके पर पटना में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में संगीत, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार झलक देखने को मिलेगी। इस साल की थीम “उ

18-Mar-2026 04:03 PM

By First Bihar

Bihar Diwas 2026: इस साल 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां अभी से ही जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष बिहार दिवस की थीम “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” रखी गई है, जो राज्य के विकास और बेहतर भविष्य की झलक दिखाती है।


22 मार्च को मुख्य मंच पर मशहूर बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके गानों से कार्यक्रम की शुरुआत बेहद खास होने की उम्मीद है। इसी दिन श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडित जगत नारायण पाठक द्वारा शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद शैली में प्रस्तुति दी जाएगी, जो संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होगा।


इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी भरपूर झलक देखने को मिलेगी। ओडिसी नृत्य के साथ रमिंदर खुराना और प्राची पल्लवी साहू द्वारा समकालीन नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं रवींद्र भवन में कमलेश कुमार सिंह द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा भोजपुरी लोक संस्कृति के महान कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रसिद्ध रचना ‘गबरघिचोर’ का नाट्य मंचन भी किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा।


23 मार्च को भी कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस दिन गांधी मैदान के मुख्य मंच पर लोकप्रिय गायक शान अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके गानों से माहौल और भी खुशनुमा हो जाएगा। वहीं श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष द्वारा ‘बुद्धचरित’ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा रवींद्र भवन में प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम द्वारा हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही ‘वैजयंती’ नाटक का मंचन भी किया जाएगा।


24 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर प्रसिद्ध गायक पापोन अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। उनके गीत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे और बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचेंगे।


इसके अलावा गांधी मैदान में बनाए गए सांस्कृतिक पवेलियन में हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें लोक नृत्य, गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक शामिल होंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और दर्शकों को पूरे दिन मनोरंजन का अवसर मिलेगा।


इस पूरे आयोजन की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने गांधी मैदान का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए।