Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान
23-Mar-2023 08:23 AM
By First Bihar
PATNA: गांधी मैदान में बुधवार की रात आयोजित बिहार दिवस 2023 समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जावेद अली का कार्यक्रम था. लेकिन इस दौरान अली के परफॉर्मेंस के दौरान युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई. VIP एरिया में महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने के लिए जो कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी. लेकिन उस पर युवा फैंस चढ़कर डांस करने लगे जिस वजह से सैकड़ों की तादाद में कुर्सियां टूट गई.
बता दें कल यानी 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में कई कार्यक्रम थे. जिसको लेकर प्रशासन ने कई तैयारियां की थी लेकिन रात में भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन विफल नजर आया. जावेद अली के प्रोग्राम में युवाओं में उत्साह इतना अधिक था कि पुलिस वालों की एक न चली. यहां तक कि मीडिया गैलरी में भी युवकों की भीड़ पहुंच गई और उनके के लिए बने लकड़ी के टेबल का प्लेटफार्म जो तैयार किया गया था वहां के भी कुछ टेबल टूट गए. दर्जनों की संख्या में युवक टेबल पर चढ़कर जावेद अली के गानों पर झूमने लगे, लेकिन वजन टेबल बर्दाश्त नहीं कर पाया जिसका नतीजा हुआ कि टेबल टूट गया.
इस क्रम में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोशिश करते दिखे, लेकिन युवाओं में उत्साह काफी अधिक था. पटना के युवाओं ने जावेद अली के गाने पर जब झूमना शुरू किए तो फिर रुकने का नाम नहीं लिया. बता दें कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी क्षतिग्रस्त हुए.