ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / bihar / Bihar Crime News: गोपालगंज में महिला की हत्या, ससुर व पति पर आरोप

Bihar Crime News: गोपालगंज में महिला की हत्या, ससुर व पति पर आरोप

Bihar Crime News: गोपालगंज के महम्मदपुर में ब्यूटी देवी (27) की गला दबाकर हत्या, पति संजीव कुमार और ससुर पर दहेज प्रताड़ना के साथ मर्डर का आरोप। शव जलाने की कोशिश में थे ससुराल वाले, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की छापेमारी।

30-Jun-2025 02:55 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा ने 27 वर्षीय ब्यूटी देवी की जान ले ली है। मृतका के पिता माधव सिंह ने बेटी के पति संजीव कुमार और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।


ब्यूटी देवी की शादी 2017 में भोजपुरवा टेकनिवास गांव के संजीव कुमार से हुई थी। इस दंपती के दो बेटे हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल में विवाद होता था। संजीव शराब पीकर अक्सर ब्यूटी के साथ मारपीट करता था और ससुर व ननद भी उसे तंग करते थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर ब्यूटी पिछले आठ महीने से अपने दोनों बेटों के साथ मायके में ही रह रही थी। हाल ही में पंचायत के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग सुलह कराकर उसे वापस ले गए थे, लेकिन अब 15 दिन के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई है।


मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने हत्या के बाद चुपके से शव जलाने की कोशिश भी की थी। इसकी सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महम्मदपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर संजीव कुमार, ससुर और अन्य के खिलाफ दहेज हत्या और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।