GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
02-Apr-2025 08:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime: बिहार में लगातार बढ़ती क्राइम की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। बिहार में बढ़ते अपराध और संगठित गिरोहों की कमर तोड़ने के लिए राज्य पुलिस और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने ठोस रणनीति तैयार की है। ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार STF ने 3,000 नक्सलियों और 4,000 कुख्यात अपराधियों का डोजियर तैयार किया है।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराध के नेटवर्क को ध्वस्त करना और सोना लूट जैसी बड़ी वारदातों में शामिल गिरोहों को खत्म करना है। ADG कुंदन कृष्णन ने राज्य में हाई-सिक्योरिटी जेल की जरूरत को रेखांकित भी किया साथ ही उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों, नक्सलियों और कट्टरपंथियों को सुरक्षित और अलग-थलग रखने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र को दो लोकेशन प्रस्तावित की हैं। यह जेल सूनसान इलाके में बनाई जाएगी ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
बिहार STF ने अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट्स और ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लिया है। ADG कुंदन कृष्णन ने स्पष्ट किया कि बिहार पुलिस किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेगी। जेल में बैठकर अपराध कराने वाले, संगठित गिरोहों को समर्थन देने वाले और अपराधियों को प्रश्रय देने वाले सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जो अपराध में शामिल हैं, उनका अंजाम बुरा होगा। कानून से बचना अब नामुमकिन है।”