BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
03-Jun-2025 04:11 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है. कई ऐसे विभाग हैं जहां बिना पैसे के कुछ नहीं होता. आम आदमी से वसूली की बात छोड़िए, विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों से उनके वरीय अधिकारी जमकर उगाही करते हैं. मद्ध निषेध विभाग के सिपाही और सचिवालय में बैठे बाबू के बीच बातचीत का ऑडियो-वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सुना जा रहा, 14 हजार दे दिए हैं, और 20 हजार जल्दी दीजिए, ऊपर तक पहुंचाना होता है. बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऊपर में पैसा कहां तक जाता है ? अगर जांच हो तो भ्रष्टाचार का पूरा कुनबा बेनकाब हो सकता है.
सचिवालय में वसूली गैंग सक्रिय
विभाग के हेडक्वाटर्र में बैठे एक सरकारी सेवक ने फील्ड में तैनात एक कर्मी को व्हाट्सअप्प कॉल किया. इसके बाद कहा...दो का आदेश आपने देखा ? मेल भेज दिए हैं, सकलदेव और सूरज दोनों सस्पेंड हो गया. इस पर उस शख्स ने कहा कि मेरा वाला में खर्चा पानी दे दिए थे. मेरा काम हो गया सर...कर दिए न ?
सचिवालय में बैठे सरकारी सेवक ने कहा,...20 और भेज दीजिए,काम हो जायेगा. आपके ही काम के लिए कह रहे हैं. प्रमोशन का समय है, दो महीना भी सस्पेंड रह गये,बस हो जायेगा. इधर से सिपाही ने कहा कि सर 14 दे दिए हैं, 5-6 हजार और दे देंगे सर, जवाब मिलता है...नहीं-नहीं, 20 हजार से कम पर नहीं होगा, ऊपर भी देना होता है, औरंगाबाद से आपके खिलाफ चिट्ठी आया हुआ है, फिर भी बचा कर रखे हुए हैं. तुरंत भेजिए 20 हजार, आपके लिए ही आज ऑफिस आये हैं, तुरंत पेमेंट करिए, नहीं तो मुश्किल हो जायेगा. इधऱ से सिपाही ने कहा कि सर जल्दी कर देंगे, अभी पैसा नहीं है, इस पर सचिवालय में बैठे उक्त सेवक ने कहा कि टाइम बताइए, कितना देर में दीजिएगा. सर एक घंटा में बता रहे हैं.......
कुछ इस तरह का संवाद पटना सचिवालय में बैठे लोग और फील्ड के कर्मी के बीच किया जा रहा है. दरअसल, सचिवालय में बैठे जिस शख्स ने औरंगाबाद के एक सिपाही को पैसे के लिए तंग किया, उसने व्हाट्सअप्प कॉल को भी दूसरे फोन से रिकार्ड कर लिया. साथ ही फोन पे के माध्यम से 14 हजार रू भेजा था, उसका भी सबूत है.