बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट
06-Jun-2025 10:51 AM
By First Bihar
Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 6 जून 2025 सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ राज्य के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी हैं। वैसे तो यह दौरा निजी कार्यों के लिए बताया जा रहा है, लेकिन दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी मुलाकात और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर चर्चा की काफी हद तक संभावना है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा अचानक तय हुआ है। वे आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए और उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी हैं। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार का यह दौरा भले ही निजी कार्यों के लिए हो, लेकिन दिल्ली में उनकी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है।
खास तौर पर, जद(यू) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर गृह प्रवेश समारोह के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ औपचारिक बातचीत हो सकती है, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर चर्चा संभावित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम तक दिल्ली से पटना लौट आएंगे।
इस संक्षिप्त दौरे को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली में जद(यू) और बीजेपी के बीच गठबंधन की रणनीति पर विचार-विमर्श इस यात्रा का सबसे बड़ा कारण है। नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। बीजेपी और जद(यू) के बीच सीट बंटवारे पर भी चर्चा यहीं होने की संभावना है। इसके अलावा यहां पर नीतीश कुमार की अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। इन सब के बाद मुख्यमंत्री अपना निजी कार्य ख़त्म कर वापस राजधानी पटना लौट आएंगे।
प्रेम राज की रिपोर्ट