बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
04-Feb-2023 01:44 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: देशभर में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अगर सर्फ बिहार की बात करे तो हर पांच से आठ मिनट में एक मरीज की मौत हो रही है. दूसरी तरफ कैंसर के मामलों में बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य हो गया है. वही अगर बात करे राज्य के भागलपुर जिले कि तो यहां कैंसर रोगी की संख्या सबसे अधिक है.
भागलपुर में गैर संचारी रोग विभाग ने जिले में कैंसर रोग की पहचान के लिए विभिन्न कैंप आयोजित किये. जिसके अनुसार साल 2022 अप्रैल से दिसंबर तक कैंसर के कुल 203 नये मरीज मिले हैं. यहां ब्रेस्ट, मुंह और गर्भाशय कैंसर की जांच होती है. लेकिन जिले में अब तक सरकारी हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
बता दे जांच में सबसे ज्यादा पिछले साल माउथ कैंसर के रोगी मिले. जहां कुल 203 कैंसर रोगी में 172 को माउथ कैंसर के हैं. वही ब्रेस्ट कैंसर रोगी 19 महिलाएं तो गर्भाशय में 9 महिला को कैंसर हुआ है. और तीन कैंसर के मरीज ऐसे मिले जिनको दूसरे तरह का कैंसर था.
बीते महीने सबौर के सुल्तानपुर भिट्ठी में कैंसर जांच शिविर लगाया गया था. शिविर की अंतिम रिपोर्ट आ गयी है. जिसमें कुल 190 लोगों की जांच हुई थी. जहां 11 कैंसर के संदिग्ध रोगी मिले. 18 का तो मुंह का रूप बिगड़ रहा है. पहले यहां तीन कैंसर के मामले सामने आये थे. इस जांच रिपोर्ट में बताया गया है जो संदिग्ध मामले सामने आये हैं वो लोग तंबाकू, गुटखा समेत अन्य नशा का सेवन करते हैं.