ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Home / bihar / Bihar Teacher News: BPSC शिक्षक बहाली में बड़ा खेला! काउंसिलिंग और कैटेगरी में...

Bihar Teacher News: BPSC शिक्षक बहाली में बड़ा खेला! काउंसिलिंग और कैटेगरी में भारी हेराफेरी

20-Mar-2025 12:26 PM

By First Bihar

Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हिंदी विषय के लिए हुई थी, लेकिन लेकिन नियुक्ति पत्र लो-विजन का मिला है, शिक्षकों की नियुक्ति में कोटि से लेकर विषय तक को बदल दिया गया है। शिक्षकों की नियुक्ति हाईस्कूलों में दिव्यांगता के अलग-अलग विषय में नियुक्ति पत्र मिला है। कई अभ्यर्थियों की आरक्षण कैटेगरी में भी हेराफेरी की गयी है।


वहीं बीपीएससी टीआरई (BPSC TRE) 3 के अभयर्थियों को दिए गये जॉइनिंग लेटर में उनकी श्रेणी भी बदल दी गई है। पिछड़ा वर्ग को सामान्य कोटि बना दिया गया है। मुजफ्फरपुर समेत सूबे में कई शिक्षक का यह मामला सामने आया है, जहां शिक्षकों से कोटि से लेकर विषय तक बदला हुआ है। 9 मार्च को इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला है, लेकिन अब फेर-बदल के कारण नियुक्ति पत्र को लेकर शिक्षक शिक्षा कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। हालाकि, शिक्षा विभाग को मिली सूचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है।अन्य जिलों में भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आई।


BPSC टीचर बनी जूही कुमारी की काउंसिलिंग बीसी कोटि में हिंदी विषय के लिए हुई थी, लेकिन अब वह सामान्य कोटि में दिव्यांगता विषय में आ गई हैं। और भी कई शिक्षकों ने बताया कि काउंसिलिंग तक सब ठीक था। वहीं अन्य शिक्षकों का कहना है कि काउंसिलिंग पत्र में मेरा विषय अंग्रेजी था, लेकिन जब नियुक्ति पत्र मिला तो उसमें दिव्यांगता विषय हो गया। काउंसिलिंग और नियुक्ति पत्र के बारे में अभार्थियों ने कहा कि काउंसिलिंग पत्र के आधार पर ही जब नियुक्ति पत्र मिलता है तो ऐसी गड़बड़ी कैसे हो सकती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो समस्याएं आ रही हैं उनका सुधार किया जा रहा है।


बिहार में नीतीश सरकार ने लाखों की संख्या में शिक्षकों की भर्ती बीपीएससी परीक्षा के आधार पर कराई  है। बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) की ओर से अभी तक तीन चरणों की भर्ती की जा चुकी है। टीआरई 4 की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। स्कूलों में छात्र शिक्षक अनुपात को ठीक करने और शिक्षा में गुणवत्ता लेन के लिए सरकार द्वारा बीपीएससी परीक्षा के आधार पर नियुक्ति कराई जा रही है। अभी केवल तीन चरण में बहाली हुई है।