Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
01-May-2022 10:41 AM
Patna, सरकार ने बिहार में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष तैयारी की है। ऊर्जा विभाग एक विशेष रणनीति भी तैयार कर रही है। इसके लिए विभाग में STF का एक ग्रुप बनाया गया है। इस गठन की तैनाती राज्य के 20 सर्किल में किया जाएगा। यह टीम उस इलाके पर धाबा बोलेगी जहां से बिजली चोरी की ज्यादा शिकायतें पायी जाएंगी।
ऊर्जा विभाग के अनुसार इसका नेतृत्व उस इलाके के अधीक्षण अभियंता करेंगे। इस धावा दल में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी और अधिकारी को तैनात किया जायेगा, ताकि बिजली चोरी पर रोक लगाया जा सके। ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बिजली चोरी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसलिए कंपनी ने सर्किल स्तर पर STF का गठन किया है। राज्य भर में कुल 20 कार्यालय होंगे। जिसके मुखिया अधीक्षण अभियंता होंगे। कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता व कनीय अभियंता के अलावा हर अंचल में एक कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यपालक सहायक और एक परिचर की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
वहीं, ऊर्जा विभाग के मुताबिक बिजली कंपनी ने 2020-21 में 17 हजार 581 करोड़ की बिजली की खरीदारी की है। इसमें से 25 फीसदी 4395 करोड़ रुपए की बिजली चोरी की गई है। बिजली कंपनी के अनुसार उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ 70 लाख तक है।