lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
21-Nov-2025 10:56 AM
By First Bihar
बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर दो महत्वपूर्ण फोरलेन पुल बनाने का जिम्मा ग्लोबल कंस्ट्रक्शन एजेंसी एसपी सिंगला को सौंपा गया है। एजेंसी सुल्तानगंज-अगुवानी के बीच और विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए फोरलेन ब्रिज का निर्माण कर रही है। हालांकि, इन दोनों प्रोजेक्ट्स में समानांतर पुल का काम फिलहाल सबसे ज्यादा प्रगति में है।
हालांकि, दोनों पुलों के चालू होने में अभी कुछ समय लगेगा। अधिकारियों के अनुसार, यह दोनों पुल 2026 में चालू नहीं होंगे, और इन्हें 2027 में बाढ़ से पहले संचालन के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अगुवानी पुल के नदी वाले हिस्से का काम अगले महीने शुरू होने की संभावना है। इसके लिए एजेंसी ने उपकरण आदि मंगाकर परबत्ता साइड से इंस्टॉल कर दिया है। एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भले ही सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के निर्माण में काफी देरी हुई है, सरकार को इसे सबसे पहले हैंडओवर किया जाएगा।
पुल निर्माण निगम, खगड़िया के वरिष्ठ परियोजना अभियंता शशिभूषण सिंह ने कहा कि ब्रिज के लगभग 125 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए कंपोजिट स्टील बीम गार्डर, पाइलिंग और अन्य निर्माण कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है। गंगा नदी में पानी अधिक होने के कारण वेल बोरिंग का काम एक सप्ताह बाद शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही, क्रेन से ध्वस्त पिलर के अवशेषों को हटाने का कार्य भी किया जाएगा।
सुल्तानगंज की ओर से भी गैप एरिया में गार्डर चढ़ाने का काम शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों पुलों के बन जाने से भागलपुर और खगड़िया के बीच यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के व्यापार व परिवहन में नई तेजी आएगी। इन पुलों के निर्माण से सुल्तानगंज-अगुवानी और विक्रमशिला सेतु के मार्ग में यातायात क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा समय और जाम की समस्या कम होगी।