ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / bihar / Bihar Band News: बिहार बंद के दौरान आरजेडी नेता केदार प्रसाद का नया...

Bihar Band News: बिहार बंद के दौरान आरजेडी नेता केदार प्रसाद का नया ड्रामा, भैंस लेकर सड़क पर उतरे; चादर-चकिया लगाकर सो गए

Bihar Band News: बिहार बंद के दौरान आरजेडी नेता केदार प्रसाद ने अनोखा विरोध किया। उन्होंने सड़क पर चादर बिछाकर सोने का ड्रामा किया और भैंस बांध दी। वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के खिलाफ हो रहा है प्रदर्शन।

09-Jul-2025 11:03 AM

By Munna Khan

Bihar Band News: बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के खिलाफ महागठबंधन ने आज बिहार बंद बुलाया है। बिहार बंद का व्यापक असर सुपह से ही देखने को मिल रहा है। इसी बीच वैशाली के आरजेडी नेता केदार प्रसाद का नया ड्रामा सामने आया है। केदार प्रसाद किसी भी मौके के भुनाना अच्छी तरह से जानते हैं और फोटो शूट के लिए हमेशा जुगाड़ लगाते रहते हैं।


दरअसल, महागठबंधन द्वारा आज बिहार बंद को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर को पूरी तरह से जाम कर दिया है। एनएच पर टायर जलाकर परिचालन को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। इस दौरान आरजेडी नेता केदार प्रसाद का नया ड्रामा सामने आया।


केदार प्रसाद ने सड़क पर चादर और तकिया बिछाया और वहीं आराम से सो गए। इस दौरान सड़क पर भैंस को बांध दिया और वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का विरोध जताया। केदार यादव ने कहा कि लोकसभा का चुनाव के आधार पर विधानसभा का चुनाव पुराने वोटर लिस्ट के आधार पर कराया जाए। निर्वाचन आयोग की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट है।


इससे पहले केदार प्रसाद तेजस्वी यादव की लंबी उम्र के लिए सड़क भगवान की पूजा करते नजर आए थे। केदार प्रसाद यादव वैशाली के तेजस्वी यादव चौक पर फूल-फल, मिठाई और अगरबत्ती लेकर उतर गए थे और तेजस्वी की तस्वीर लगाकर भगवान की तरह उनकी पूजा करने लगे थे। आते-जाते लोग इस नजारे को देखकर हैरत में पड़ गए थे लेकिन इन सबसे केदार प्रसाद की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ा और बजाप्ता उन्होंने इसका वीडियो भी शूट भी कराया था।


news image