ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / bihar / चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद...

चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के खुटहन गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई। एक चाचा ने अपने ही तीन मासूम भतीजों-भतीजी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की और गंभीर रूप से घायल हो गया।

27-Mar-2026 02:24 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में शुक्रवार को एक सनकी चाचा ने अपने ही तीन मासूम भतीजे-भतीजी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।


मृत बच्चों की पहचान गुड्डू पाल के 10 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, 7 वर्षीय आयुष कुमार और 5 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। तीनों मासूमों की निर्मम हत्या से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


घटना को अंजाम देने वाला आरोपी 18 वर्षीय अमंत पाल बताया जा रहा है, जो मृत बच्चों का चाचा है। जानकारी के अनुसार, अमंत पाल कुछ दिनों पहले ही बाहर से अपने घर लौटा था। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा भाई गुड्डू पाल मुंबई में किसी कैटरिंग एजेंसी में काम करता है, जबकि अमंत भी बाहर ही रहता था और हाल ही में गांव आया था।


घटना के दिन मृत बच्चों की मां अनिता कुमारी रामनवमी पूजा के लिए मंदिर गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने जब रोशनदान से झांककर अंदर देखा तो खून से लथपथ दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।


इसके बाद रोशनदान को तोड़कर लोग किसी तरह घर के अंदर घुसे और दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था—तीनों मासूम बच्चे खून से लथपथ मृत पड़े थे, जबकि आरोपी अमंत पाल भी घायल अवस्था में वहीं पड़ा था। यह मंजर देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमंत पाल को पहले हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार में पहले से घरेलू विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि मृत बच्चों की मां और सास के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिससे अमंत पाल नाराज रहता था। हालांकि, इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के पीछे का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है।


दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे की दबिया को बरामद कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।