ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / bihar / Bihar News: एक क्रेडिटखोर, दूसरा क्रेडिट चोर, सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर...

Bihar News: एक क्रेडिटखोर, दूसरा क्रेडिट चोर, सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर बोला तीखा हमला

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और सत्तारूढ़ दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

05-Aug-2025 10:39 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और सत्तारूढ़ दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। 


दरअसल, सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार को सिर्फ पिछड़ेपन की ओर धकेला है और आज भी जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बिहार में 15 साल लालू प्रसाद जी का वो कुख्यात 90 का दशक वाला शासन रहा, जिसमें जंगलराज, अपहरण उद्योग और जातिगत हिंसा अपने चरम पर थी। उससे पहले 40 साल तक कांग्रेस का शासन रहा, जिसने बिहार को बदहाली की तरफ ले जाया।"


उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में भी 2014 तक आरजेडी और कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन इन पार्टियों ने न तो बिहार में रोजगार लाने की कोशिश की, न व्यापार को बढ़ावा देने की नीति अपनाई, न जातिवार जनगणना कराने की इच्छाशक्ति दिखाई, और न ही बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में अवसर देने की कोई ठोस नीति लागू की।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब एनडीए सरकार कोई भी जनकल्याणकारी कदम उठाती है, तब आरजेडी और कांग्रेस कूदकर उसका क्रेडिट लेने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, "अगर अपनी सरकार में कुछ किया होता तो आज क्रेडिट के लिए छटपटाना नहीं पड़ता। आरजेडी-कांग्रेस की पहचान ही यही है – एक क्रेडिटखोर है और दूसरा क्रेडिट चोर।"


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी का यह बयान चुनाव से पहले विपक्ष को घेरने की रणनीति का हिस्सा है। एनडीए सरकार खुद को विकास और सुशासन का प्रतीक बताने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष अब तक की सरकारों की नीतियों को विफल बताकर जनता को अपनी ओर आकर्षित करना चाहता है।


सम्राट चौधरी पहले भी विपक्षी दलों विशेषकर राजद पर कई बार निशाना साध चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस को भी सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा कर दिया है। आने वाले समय में बिहार की राजनीति और गर्माने की पूरी संभावना है, क्योंकि सभी दल अपने-अपने एजेंडे के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।