ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद साउथ बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का कब्जा! ‘एनिमल-पठान’ पीछे, इस फिल्म ने मचाया सबसे बड़ा धमाका बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया

Home / bihar / बिहार में जल्द होगी जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 6379 पदों...

बिहार में जल्द होगी जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 6379 पदों पर बहाली के नए सिरे से निकलेगा विज्ञापन

17-Feb-2023 08:23 AM

By First Bihar

PATNA: अगर आप भी जूनियर इंजीनियर के पदों पर बहाली का इंताजर कर रहे है तो यह खबर जरुर पढ़े. अब जल्द ही जूनियर इंजीनियर के लिए जल्द भली होगी. बता दें बिहार सरकार ने पटना हाइकोर्ट में हलफनामा दायर कर राज्य के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियरों की बहाली का निर्देश दिया है. जिसके लिए कोर्ट ने लगभग 6379 पदों पर नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा. 


कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर हलफनामा को मंजूर करते हुए बहाली नियमों में बदलाव कर नये सिरे से बहाली विज्ञापन प्रकाशित करने का आदेश दिया. इसके पहले कोर्ट ने राज्य में जूनियर इंजीनियर की बहाली के लिए निर्धारित नियमों को चुनौती देने वाली कई रिट याचिकाओ पर एक साथ सुनवाई की और सभी रिट याचिका को निष्पादित कर दिया. 


यह सुनवाई न्यायमूर्ति पीबी बजंत्री तथा न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा की खंडपीठ द्वारा संजय कुमार चौहान सहित 7 अन्य की ओर से दायर रिट याचिका पर की गयी. इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि बहाली के लिए बनाए गए नियम में बदलाव किया जाना है. सरकार इस बहाली के लिए पहले बनाए गए नियम में संशोधित कर नया नियम बनाकर नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित करेगी. इसके बाद इस पद पर नए नियम के मुताबिक नियुक्ति की जायेगी.