ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / bihar / बिहार में यहां बनेगा बड़ा पक्षी संग्रहालय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा...लोगों को मिलेगा...

बिहार में यहां बनेगा बड़ा पक्षी संग्रहालय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा...लोगों को मिलेगा रोजगार

नागी पक्षी आश्रयणी में 'कलरव 2025' पक्षी महोत्सव का उद्घाटन हुआ। मंत्री प्रेम कुमार ने नागी को वैश्विक पहचान मिलने की बात कही। यहां पक्षी म्यूजियम बनेगा और पर्यटन बढ़ेगा, जिससे रोजगार मिलेगा।

28-Feb-2025 07:45 AM

By First Bihar

बिहार के जमुई जिले के नागी पक्षी विहार परिसर में गुरुवार को तीसरे पक्षी महोत्सव "कलरव 2025" का उद्घाटन हुआ। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक दामोदर रावत समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं पर्यावरण विभाग ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। पक्षियों की चहचहाट का आनंद उठाते हुए मंत्री ने कहा कि नागी को राज्य ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि यहां जल्द ही एक बड़ा पक्षी संग्रहालय बनाया जाएगा और साइबेरियन पक्षियों के संरक्षण के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।


मंत्री ने कहा कि नागी को विशेष दर्जा दिया गया है और इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां 30 से अधिक देशों से प्रवासी पक्षी आते हैं, जो इस क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। रामसर सूची में शामिल इस स्थल को अब राज्य सरकार और विकसित करने में जुटी है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।


विधायक दामोदर रावत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नागी का निरंतर विकास उनके पक्षियों के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इस दौरान मंत्री व अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, जिसमें मधुबनी पेंटिंग, पुरातात्विक स्थलों के ब्रोशर, फूड स्टॉल शामिल थे।