ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / bhojpur-news / Bihar News: बिहार का एक ऐसा थाना जहां लॉकअप ही नहीं, आरोपी के...

Bihar News: बिहार का एक ऐसा थाना जहां लॉकअप ही नहीं, आरोपी के फरार होने के बाद हड़कंप, पहले भी हो चुकी है पुलिस की फजीहत

Bihar News: पुलिस द्वारा पकड़कर लाया गया आरोपी थाने से फरार, इस थाने से पहले भी फरार हो चुके हैं कई आरोपी. इस बार एक शराबी ने मौके का फायदा उठाते हुए खुद को आजाद घोषित कर दिया, जब थाने में हाजत ही नहीं होगी तो ऐसी घटनाएं घटेंगी ही.

25-Apr-2025 03:10 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार पुलिस भले ही खुद को हाईटेक बताती हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। अगर हम बिहार के भोजपुर पुलिस की बात करें तो भोजपुर में एक थाना ऐसा भी है, जहां थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी सिपाही तो तैनात हैं, लेकिन थाने में हाजत ही नहीं है। ऐसे में थाने से कई बार कैदी फरार हो जाते हैं और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा जाता है।


हम बात कर रहे हैं भोजपुर जिले के चर्चित गिधा थाने की, जो हमेशा से सुर्खियों में बना रहता है। भोजपुर जिले में गिधा थाना एक ऐसा थाना है जिसमें ना तो महिला हाजत है और ना ही पुरुष हाजत। इसलिए आए दिन यहां से कैदियों के भागने की चर्चाएं जोर-शोर से होती रहती है। एक घटना यहां फिर से देखने को मिली है जब नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस पड़कर थाने ले आती है, और उसे ऐसे ही थाने परिसर में बैठा देती है। 


जिसके बाद वह मौके का फायदा उठाकर थाना परिसर से रफूचक्कर हो गया। शराबी के भागते ही थाने में मौजूद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। बीते दिनों ऐसे ही इस थाने से एक कैदी हथकड़ी लेकर ही फरार हो गया था. जिसे 10 घंटे बाद भारी मशक्कत से पकड़ा गया और जब थानाध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो थानाध्यक्ष ने जवाब दिया कि वो कहीं घूमने चला गया था, फिर वापिस आ गया।


हालांकि, कल जब फिर से थाना परिसर से नशे की हालत में पकड़ा गया युवक भागा और अधिकारियों से पूछा गया तो जवाब मिला कि यहां एक शराबी को नशे की हालत में थाना लाया गया था। लेकिन वो मौके का फायदा उठा कर थाने से भाग गया। दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया है। एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने की बात करते हैं। तो वहीं भोजपुर में गिधा थाना पुलिस उनके हाईटेक बनने के सपने को चूर-चूर करती नजर आ रही है।


अब देखने वाली बात यह है कि इस थाने में आगे क्या कुछ व्यवस्था की जाती है ताकि आगे से इस प्रकार की घटना ना हो. इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में गिधा थाने की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।


रिपोर्ट - राकेश कुमार