ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल

Home / bihar / BHEL तमिलनाडु से बाढ़ NTPC लाए गये ट्रक से 60 लाख के सामान...

BHEL तमिलनाडु से बाढ़ NTPC लाए गये ट्रक से 60 लाख के सामान की चोरी, 24 घंटे में मामले का उद्भेदन

तमिलनाडु से बाढ़ NTPC लाए गए BHEL के ट्रक से 60 लाख रुपये के सामान की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। चोरी का सामान कबाड़खाने में बेचा गया था, 5 आरोपी गिरफ्तार।

03-Feb-2026 09:57 PM

By First Bihar

PATNA: भेल कंपनी द्वारा निर्मित सामान की चोरी 02 फरवरी की रात्रि में हुई थी। चोरों ने ट्रक पर लदे 60 लाख का सामान गायब कर दिया था। जिसे कबाड़खाने में बेचा गया था। इस मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। 


बताया जाता है कि बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना अंतर्गत तमिलनाडु से भेल कंपनी द्वारा निर्मित सामान ट्रक पर लाया गया था। लेकिन 2 फरवरी को रात्रि में ट्रक से करीब 60 लाख की चोरी हो गयी। एनटीपीसी थाने में 12/26 कांड दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद जांच टीम गठित किया गया।


पुलिस ने जांच के क्रम में पांच चोर को चोरी के सामान और कटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने से महज कुछ ही दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया और इसे थाना क्षेत्र स्थित कबाड़ खाने में बेचा गया था। बाढ़ एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। 


बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट