बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
15-Jun-2025 04:01 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के बरई चक में बिजली विभाग के जेई शिशुपाल कुमार और उनकी टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। यह घटना शनिवार को तब हुई जब बिजली विभाग की टीम अमजद अंसारी के घर पहुंची थी। टीम के घर में प्रवेश करने पर महिलाओं ने आपत्ति जताई, लेकिन इसके बावजूद टीम अंदर घुस गई। इससे नाराज होकर महिलाओं ने विरोध किया और स्थानीय लोगों को सूचित किया। इसके बाद, ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई की।
दरअसल, शनिवार को बिजली विभाग की टीम बरई चक के अमजद अंसारी के घर पहुंची थी। घर में केवल महिलाएं थीं, जिन्होंने टीम को अंदर प्रवेश करने से रोका और कहा कि पुरुष सदस्य नमाज पढ़ने गए हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि पुरुषों के आने के बाद ही विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद, टीम के सदस्य घर में प्रवेश कर गए। महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की और उन्हें धमकी दी।
जेई शिशुपाल कुमार के लिखित बयान पर तातारपुर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कई नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।