बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
14-Jun-2025 07:43 AM
By First Bihar
Shravani Mela 2025: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला इस बार 11 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है और सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। भक्तों के सुगम आवागमन के लिए जमालपुर-सुल्तानगंज, जमालपुर-देवघर और देवघर-गोड्डा रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 8 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुल्तानगंज में 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। ये व्यवस्थाएं बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी हैं, जो सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर की यात्रा करते हैं।
रेलवे इस मौके पर तीन जोड़ी श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा। पहली 34/3479 जमालपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर ट्रेन 11 जुलाई से 9 मई 2025 तक रोजाना चलेगी। यह जमालपुर से सुबह 9:05 बजे रवाना होकर 10:35 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी और वापसी में सुल्तानगंज से 2:15 बजे निकलकर 3:45 बजे जमालपुर पहुंचेगी। दूसरी 35/3542 जमालपुर-देवघर-जमालपुर ट्रेन 13 जुलाई से 10 मई तक हर रविवार को चलेगी, जो जमालपुर से सुबह 5:10 बजे रवाना होकर 8:45 बजे देवघर पहुंचेगी। तीसरी 35/4344 देवघर-गोड्डा-देवघर ट्रेन भी हर रविवार को देवघर से 10:35 बजे रवाना होकर 12:05 बजे गोड्डा पहुंचेगी। ये ट्रेनें सभी छोटे स्टेशनों पर रुकेंगी।
इसके अलावा आठ ट्रेनों को सुल्तानगंज में अतिरिक्त ठहराव मिला है, जिनमें गया-कामाख्या (17:44), कामाख्या-गया (00:10), यशवंतपुर-भागलपुर (8:04), भागलपुर-यशवंतपुर (14:20), भागलपुर-अजमेर (13:35), अजमेर-भागलपुर (13:50), मालदा-आनंद विहार (13:02) और आनंद विहार-मालदा (17:55) शामिल हैं। ये ठहराव कांवरियों को सुल्तानगंज उतरने और जल भरने में आसानी प्रदान करेंगे। रेलवे ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्था की है, जिसमें टिकट काउंटर, मेडिकल बूथ और RPF की तैनाती शामिल है।
श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा और इस दौरान लाखों कांवरिया सुल्तानगंज में गंगा के उत्तरवाहिनी घाट पर हर साल की भांति जल लेने आएंगे। पिछले साल करीब 1.25 करोड़ श्रद्धालु सुल्तानगंज आए थे, इस साल भी भारी भीड़ की उम्मीद है। रेलवे ने पहले से तैयारी तेज कर दी है। कांवरियों से अपील है कि वे यात्रा के दौरान टिकट और सामान का ध्यान रखें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर रेलवे हेल्पलाइन (139) पर संपर्क करें।