ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar Teacher News: अटेंडेंस बनाकर कार से सैर पर निकल गए शिक्षक, लोगों...

Bihar Teacher News: अटेंडेंस बनाकर कार से सैर पर निकल गए शिक्षक, लोगों ने स्कूल में जड़ दिया ताला; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar Teacher News: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन भी हो रहा है लेकिन अभी भी कई ऐसे शिक्षक हैं जिनके ऊपर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है

16-Feb-2025 07:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: भागलपुर के एक स्कूल में शनिवार को ग्रामीणों ने खूब हंगामा मचाया। स्कूल के शिक्षक हाजरी बनाकर घूमने चले गए थे, जिससे नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। शिक्षकों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मामला भवानीपुर प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय छप्पन की है।


दरअसल, स्कूल के शिक्षक अपनी हाजरी बनाने के बाद स्कूल छोड़कर कार से घूमने के लिए बाहर चले गए थे। इस बात की जानकारी जब गांव के लोगों को मिली तो ग्रामीण स्कूल पहुंचे और देखा कि स्कूल में सिर्फ बच्चे थे और एक भी शिक्षक मौजूद नहीं था। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 


गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया और हंगामा करने लगे। हंगामें की जानकारी मिलते ही शिक्षक स्कूल पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें स्कूल में घुसने से रोक दिया। इसके बाद बीआरसी भवानीपुर के बीपीएम नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर स्कूल का ताला खुलवाया।


जांच के दौरान अधिकारियों ने स्कूल में कई अनियमितताएं पाईं। स्कूल में महज 50 बच्चे उपस्थित थे जबकि एक शिक्षिका बिना किसी को बताए स्कूल से गायब थी। उपस्थिति पंजी में तीन से साढ़े तीन सौ बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी लेकिन जबकि बच्चों की संख्या उससे काफी कम थी। बीपीएम नीतीश कुमार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।