ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: बच्चे की मौत के बाद बदला लेने पर उतारू हुआ लंगूर,...

Bihar News: बच्चे की मौत के बाद बदला लेने पर उतारू हुआ लंगूर, 20 से ज्यादा लोगों पर किया हमला; 1 की मौत

Bihar News: भागलपुर में लंगूर का आतंक, बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए कर रहा लोगों पर लगातार हमले, 20+ लोगों को कर चुका है घायल। एक की ली जान।

26-Jun-2025 03:57 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड की परशुरामपुर पंचायत के अठनिया गांव में एक लंगूर ने अपने बच्चे की वाहन से टक्कर के बाद हुई मौत का बदला लेने के लिए आतंक मचा रखा है। 25 जून 2025 को लंगूर ने ट्रैक्टर चालक अमन कुमार यादव (27) पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अमन की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार लंगूर ने पिछले कुछ हफ्तों में ट्रैक्टर, बाइक और सवारी गाड़ियों पर सवार 20 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल किया है। इस वजह से अब गांव में दहशत का माहौल है।


इस घटना के दिन अमन बहियार से ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था, तभी लंगूर ने उस पर हमला कर काट लिया। उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर अपने बच्चे की मौत के बाद से काफी हिंसक हो गया है और वाहन चालकों को अपना निशाना बना रहा है। हमले के शिकार लोगों में जितेंद्र यादव, शोभाकांत यादव, भूषण कुमार यादव, राजकुमार मंडल, मनीष कुमार यादव, मनु यादव, विजय यादव, विजय मंडल समेत कई अन्य शामिल हैं।


लंगूर की आक्रामकता का कारण कुछ हफ्ते पहले एक वाहन की टक्कर से उसके बच्चे की मौत को माना जा रहा है। इसके बाद से वह विशेष रूप से ट्रैक्टर, बाइक और सवारी गाड़ियों पर हमला कर रहा है। जबकि पैदल चलने वालों को वह निशाना नहीं बनाता। गांव में भय का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों में सिमट जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से लंगूर को पकड़ने की मांग की है, लेकिन विभाग अब तक नाकाम रहा है।


मुखिया पवन यादव ने इस बारे में एसडीपीओ अर्जुन गुप्ता, बीडीओ अभिमन्यु कुमार और थानाध्यक्ष नीरज कुमार को सूचना दी। वन विभाग की एक टीम गांव पहुंची है लेकिन लंगूर को पकड़ने में अब तक विफल रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की।