Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
23-Feb-2025 09:35 PM
By First Bihar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर से देश के 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खातों में किसान समृद्धि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, एनडीए घटक दल के केंद्र और राज्य सरकार के 18 मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे। अन्य नेता मंच के नीचे रहेंगे। यह कार्यक्रम एयरपोर्ट ग्राउंड में होगा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री दोपहर 02:05 बजे भागलपुर पहुंचेंगे और 03:25 बजे रवाना होंगे। इस दौरान वे 02:15 से 03:15 बजे तक किसान सभा में हिस्सा लेंगे। योजना की राशि पाने वाले 9.80 करोड़ किसानों में से 82 लाख बिहार के हैं।
भागलपुर के एयरपोर्ट परिसर को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। सुरक्षा की कमान एसपीजी, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के हाथों में है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, हेलीपैड, हैंगर का निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सेफ हाउस, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।
भागलपुर में भव्य स्वागत प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भागलपुर शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वीर कुंवर सिंह चौराहा, तिलकामांझी चौक, स्टेशन चौक और खलीफाबाग चौक जगमगा उठे हैं। कार्यक्रम स्थल पर दो स्थायी और सात अस्थायी गेट बनाए गए हैं।
इस कार्यक्रम में कई आकर्षण होंगे। जैसे जीरो माइल के पास जर्दालू आम और एयरपोर्ट के गेट का नाम केला, मक्का, कतरनी धान और मखाना गेट रखा गया है। कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी में भागलपुर की पहचान कतरनी धान और रेशम को शामिल किया गया है। पीएम किसानों के बीच से होकर मंच तक जाएंगे।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी और बिहार पुलिस ने संभाली है। 4000 से अधिक पुलिस बल और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पीएम की सभा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। भाजपा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, कई मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और एनडीए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।