ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / bhagalpur-news / PM किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी, NDA सरकार नहीं होती...

PM किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी, NDA सरकार नहीं होती तो किसान लाठी खाते: नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि आज यदि देश में NDA की सरकार नहीं होती तो किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता और प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाला पैसा भी नहीं मिलता।

24-Feb-2025 04:45 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त आज जारी की। इस मौके पर पीएम मोदी ने DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये भेजे। 


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की पावन धरती से अन्नदाता बहनों-भाइयों के खातों में पीएम-किसान की 19वीं किस्त ट्रांसफर करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 


उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार नहीं होती तो किसान लाठी खाते। पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी। यूरिया के लिए किसान लाठी खाते थे। लेकिन आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। सरकार किसानों को खाद की किल्लत नहीं होने देगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने मंच से कहा कि हमारे लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत। 


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते। जब ये कांग्रेस वाले जंगल राज वाले सरकार में थे, इन लोगों ने खेती का कुल बजट जितना रखा, उससे ज्यादा हम किसानों के खाते में सीधे में भेज चुके हैं। अगर बिहार में एनडीए सरकार नहीं होती तो क्या होता, यह कल्पना की जा सकती है।


उन्होंने आगे कहा कि आज यदि देश में एनडीए की सरकार नहीं होती तो किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाला पैसा भी नहीं मिलता।


प्रधानमंत्री ने कहा कि मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग हो चुका है। मैं भी 365 दिन में से 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं, ये सुपर फूड है. अब बारी बिहार के मखाना की है. बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा बजट में की गई है। मखाना को अब दुनिया भर के बाजार तक पहुंचना है।