अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा
13-Feb-2026 01:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में राज्य की पहली हर्बल वाटिका बनाई जाएगी। इस वाटिका में 100 से अधिक औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, जिनका उपयोग आयुर्वेद और एलोपैथी के संबंधों पर शोध करने में किया जाएगा। खासकर कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा।
वाटिका कॉलेज परिसर के मुख्य भवन के पीछे, एनिमल हाउस के पास लगभग 40 डिस्मिल जमीन में बनाई जाएगी। इस परियोजना में बीएयू का सहयोग लिया जा रहा है और वानिकी विभाग के अध्यक्ष की देखरेख में काम किया जाएगा। सरकार इस हर्बल वाटिका के निर्माण पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
फार्माकोलॉजी विभाग इसकी देखरेख करेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र कुमार ने बताया कि वाटिका में एलोवेरा, पुदीना, लेमनग्रास, लौंग, हरसिंगार, सप्तपर्णी, अजवाइन, अश्वगंधा, शतावर, तितराज, कपूर, शंखपुष्पी, शुगर क्योर, पत्थरचूर सहित 100 से अधिक औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधा किसी न किसी रोग के उपचार में उपयोगी साबित होगा।
प्राचार्य डॉ. अविलेश कुमार ने बताया कि दो माह के भीतर हर्बल वाटिका तैयार करने का लक्ष्य है। इसके बनने के बाद छात्र आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच के संबंधों पर शोध करेंगे और औषधीय पौधों से विभिन्न रोगों के उपचार की संभावनाओं का अध्ययन करेंगे। यह परियोजना मेडिकल कॉलेज में अनुसंधान को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई खोजों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।