ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / bihar / पीएम मोदी के स्वागत के लिए भागलपुर तैयार! तीन कतारों में होंगे पंडाल,...

पीएम मोदी के स्वागत के लिए भागलपुर तैयार! तीन कतारों में होंगे पंडाल, अलग-अलग रंग के होंगे पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को प्रस्तावित भागलपुर दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

15-Feb-2025 09:23 PM

By First Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को समीक्षा भवन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने 23 और 24 फरवरी को शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और साफ-सफाई की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में कई वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।



प्रधानमंत्री की जनसभा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, हेलीपैड और पार्किंग की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य मंच इतना बड़ा बनाया जा रहा है कि वहां तीन पंक्तियों में विशिष्ट अतिथियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। 15 सेक्टर और तीन पंक्तियों में बांटे गए जनसभा स्थल पर 50 हजार लोगों के बैठने की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से करीब 75 स्टॉल लगाए जाएंगे, जो कार्यक्रम के बाद भी दो दिनों तक आम लोगों के लिए खुले रहेंगे।



प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। 27 अलग-अलग स्थलों पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इनमें 3,000 बसों और 7,000 छोटे वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। सबसे ज्यादा पार्किंग स्थल सबौर क्षेत्र में बनाए गए हैं, जहां कुल 13 वाहन पार्किंग स्थल होंगे।



जनसभा में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय और वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर 64 पेयजल नल भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को पानी की कमी न हो। साथ ही वीआईपी, मीडिया और अन्य संबंधित कर्मियों के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, ताकि सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।



जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 17 फरवरी तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तत्परता से काम कर रहा है। सुरक्षा, यातायात व अन्य सुविधाओं को लेकर सरकार कोई कोताही नहीं बरत रही है।