सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
05-Apr-2025 02:34 PM
By First Bihar
Bettiah raj property : प्रयागराज में बेतिया राज की अरबों रुपये की संपत्ति अब बिहार सरकार के कब्जे में जाएगी। शहर के तीन प्रमुख इलाकों – मुट्ठीगंज, स्ट्रेची रोड और छोटा बघाड़ा – में जमीन की पहचान की गई है। छोटा बघाड़ा में 22 एकड़ जमीन चिन्हित हुई है, जहां पहले से कई निर्माण हो चुके हैं। बाकी दो जगहों पर भी मकान और सरकारी दफ्तर बने हैं।
बेतिया राज के नाम पर ये संपत्तियां 1359 फसली वर्ष की खतौनी में दर्ज हैं। बिहार बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अध्यक्ष केके पाठक ने प्रयागराज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और अन्य अधिकारियों के साथ इन जमीनों के सर्वे और कब्जे को लेकर बैठक की।
सरकार का कहना है कि जो लोग इन जमीनों पर रह रहे हैं, उन्हें बेदखल नहीं किया जाएगा, लेकिन अब से उन्हें किराया देना होगा। यह किराया जिला प्रशासन द्वारा तय दर के अनुसार लिया जाएगा। इसके लिए मनमोहन पार्क के पास बिहार सरकार का अस्थायी कार्यालय भी खोल दिया गया है|
बिहार सरकार के मुताबिक, राजा बेतिया की संपत्तियां उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में फैली हुई हैं। 26 दिसंबर 2024 को लिए गए निर्णय के अनुसार, ये सभी जमीनें अब बिहार सरकार की मानी जाएंगी और सर्वे के बाद कब्जे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीआरओ को एक महीने के भीतर सभी संपत्तियों की सूची बनाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।